बिहार के चार जिलों में मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी, आज होगी बारिश,

Meteorological Department issued alert in four districts of Bihar, it will rain today,
 
मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

बिहार के चार जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बारिश की चेतावनी दी है। देश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा के चलते मध्य भारत के साथ-साथ उत्तर भारत में भी बारिश के आसार बनते दिख रहे  है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा और उत्तरी पहाड़ी पर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बिहार के चार जिलों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन चार जिलों के साथ-साथ बिहार की राजधानी पटना में भी आने वाले दिनों में छिटपुट बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

आपको बताने कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवा और पश्चिमी विकशॉप के प्रभाव के चलतेद बिहार के उत्तरी भागों के मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल व अररिया जिले के कुछ स्थानों पर मौसम विभाग में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पिछले दो दिनों की बात करें तो प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धी दर्ज की गई है।

बिहार प्रदेश केंद्र पिछले 24 घंटों में भभुआ के अधवारा में 2.5 मिमी वर्षा व  पटना का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान शेखपुरा व औरंगाबाद शहर का दर्ज किया गया है।

बिहार के उत्तरी भागों के साथ-साथ दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर भी हल्की बूंदाबांदी  की आसंका जताई गई है। अगर हम प्रदेश के उत्तरी भागों की बात करें तो मधुबनी, सीतामढ़ी के साथ-साथ सुपौल व अररिया जिले के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दो दिन बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान मे चार डिग्री तक वृद्धि देखने को मिल सकती है।

प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान रहा इस प्रकार

बिहार के दक्षिणी भागों की बात करें तो दक्षिणी भागों का अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं उत्तरी भागों का अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश की राजधानी पटना  पटना के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री, गया में 1.1 डिग्री, औरंगाबाद में 1.9 डिग्री, डेहरी में 1.4 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, भागलपुर में 1.8 डिग्री, खगड़िया में 2.1 डिग्री, बेगूसराय में 2.1 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 2.2 डिग्री, मोतिहारी में 3.2 डिग्री, सुपौल में 1.2 डिग्री, पूर्णिया में 1.2 डिग्री, कटिहार में 2.2 डिग्री, शेखपुरा में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
प्रदेश की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 24.4 रहा।
गया मैं अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम 20.2 डिग्री रहा।
भागलपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री रहा।
प्रदेश के मुजफ्फरपुर की बात करें तो अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा।

Tags