नई केंद्र सरकार देश में करेगी 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती

The new central government will recruit 30 lakh government posts in the country.
 
भर्ती 

भारत देश के अंदर लाख लाखों बेरोजगार युवा सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे बेरोजगारी हुआ जो कई वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए खुश होने वाली खबर सामने आई है। आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। सभी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव हेतु जी-जान लगा रखी है।

आम चुनाव का परिणाम भारत देश के अंदर 4 जून को आएगा। देश में नई सरकार बनने के बाद 30 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्ती की जाएगी। यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में सभा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगभग 30 लाख से अधिक खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर  निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को इस बात की चिंता हमेशा रहती है कि देश के पैसों और मीडिया पर कैसे शिकंजा कसा जाए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में विजय हासिल करके सत्ता में आता है तो वर्षों से खाली पड़े 30 लाख से अधिक सरकारी पदों को तुरंत भरने का काम करेगा।

इसके साथ-साथ ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को भी अप्रेंटिस का अधिकार दिया जाएगा। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के अंदर लाखों युवाओं को रोजगार देकर बेरोजगारी कम करना रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में देश में लाखों करोड़ों लोग बेरोजगार घूम रहे हैं।लेकिन सरकार का उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। तिरुनेलवेली में सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी वन नेशन वन लीडर और वन लैंग्वेज का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि  वर्तमान केन्द्र सरकार ने तमिल भाषा पर भी हमला किया है, जो सीधा तमिलों पर हमला है। उन्होंने पेरियार, अन्नादुरई व करुणा निधि की तारीफ करते हुए कहा कि इन हस्तियों ने पूरे देश को सामाजिक न्याय पर चलना सिखाया है। इसलिए मैंने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की।

Tags