IMD Rain Alert Haryana: हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, IMD ने बताया मौसम का हाल

IMD Rain Alert: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे हरियाणा और पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दोनों राज्यों के लोग जल्द ही इस गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं। महाराष्ट्र के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात में पहुंच गया है। हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ और दिन इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार देश भर में मानसून की अवधि पिछले साल की तुलना में अधिक लंबी हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो औसत (एलपीए) वर्षा 106 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो इस बार जून से सितंबर तक भारी बारिश होगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा-पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 20 जून से बारिश होने की उम्मीद है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश सामान्य से अधिक होगी। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में मानसून की उत्तरी सीमा के आंकड़े जारी किए थे, जहां मानसून की शुरुआत 10-11 जून को हुई थी। महाराष्ट्र से मानसून अब गुजरात पहुंच गया है, जिससे दोनों राज्यों में बारिश हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान से कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी से पीड़ित लोगों को राहत मिलने की संभावना है।