Haryana: कांग्रेस हरियाणा, पंजाब और हिमाचल के उम्मीदवारों की लिस्ट आज करेगी जारी

कुमारी शैलजा सिरसा, दीपेंद्र हुड्डा रोहतक से हो सकते हैं उम्मीदवार 
 
haryana , lok sabha elections 2024 , congress , congress candidates list , haryana news , haryana breaking news , haryana latest news , haryana political news , haryana congress , kumari selja , सिरसा लोकसभा , sirsa lok sabha ,rohtak lok sabha , कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूचि , पहली लिस्ट , कांग्रेस की पहली लिस्ट , पंजाब की लिस्ट , himacha pradesh congress candidates , हिंदी न्यूज़, hindi samachar ,

Haryana News: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक आज यानी i.e. दिल्ली में शनिवार शाम 4 बजे होनी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लोकसभा उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।

हरियाणा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हाल ही में हुई थी। हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं। बैठक में बाबरिया ने कहा था कि लगभग सभी 10 सीटों पर एकल नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिनमें से 1 या 2 उम्मीदवार महिलाएँ होंगी। सीईसी की अगली बैठक के बाद नामों की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आज हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस इन उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। 

ये है संभावित नाम: 
सिरसा लोकसभा- कुमारी शैलजा
हिसार लोकसभा- चौधरी बृजेंद्र सिंह या जय प्रकाश (जेपी)
करनाल लोकसभा- चाणक्य पंडित
सोनीपत लोकसभा- सतपाल ब्रह्मचारी
फरीदाबाद लोकसभा- करण दलाल
अंबाला लोकसभा- वरुण चौधरी
भिवानी लोकसबा- राव दान सिंह या श्रुति सिंह 
गुरुग्राम लोकसभा- अभिनेता राज बब्बर
रोहतक लोकसभा- दीपेंद्र हुड्डा

Tags