टाटा की इस गाड़ी ने मचाया धमाल, मारुती भी इसके आगे हुई फेल, देखें

सभी गाड़ियों को पछाड़ कर किया नंबर 1 स्थान हासिल 
 
tata punch , tata , tata motors , maruti , hyundai , best selling car , best selling cars in india, India best selling car, Tata Punch, Tata Punch Best selling car, tata punch Delivery Time, tata punch ev, tata punch ev Range, टाटा पंच कितने की है ,टाटा पंच का प्राइस कितना है , tata punch Mileage, Tata Punch Price, tata punch Waiting Period ,हिंदी न्यूज़ ,

Tata Punch: टाटा की पंच गाड़ी का पूरा देश दीवाना हो गया है, जिसके सामने मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों की कारें भी फेल हो गई हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के मार्च महीने में टाटा  की पंच ने बिक्री के मामले में सभी दूसरी गाड़ियों को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही टाटा पंच गाड़ी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है क्योंकि लोगों ने इसे कार पर अपना भरोसा दिखाया है। आपको बता दें कि टाटा पंच देश की सबसे सस्ती एसयूवी कार है जिसने बाकी सभी को पछाड़कर नंबर एक का स्थान हासिल किया है।

टाटा पंच ने इन कारों को पीछे छोड़ा:
पिछले महीने i.e. मार्च 2024 में लोगों ने टाटा पंच को बड़े पैमाने पर खरीदा। इसके साथ ही मारुति वैगनआर, डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा, अर्टिगा, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और टाटा नेक्सन जैसी सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कारें जो फरवरी 2024 के महीने में टॉप पोजीशन पर थीं, उन्हें भी टाटा पंच ने बुरी तरह हरा दिया।

मार्च 2024 में टाटा पंच की बिक्री:
टाटा पंच को मार्च 2024 में 17547 ग्राहकों ने खरीदा था। जबकि, इस कार की 10,894 इकाइयां मार्च 2023 में बेची गईं। इसके कारण इस माइक्रो एसयूवी कार की बिक्री में सालाना 61 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। हालांकि, टाटा पंच की मासिक बिक्री में कमी आई है। क्योंकि फरवरी 2023 के महीने में 18,438 लोगों ने इसे खरीदा था।

हुंडई क्रेटा दूसरे स्थान पर रही:
हुंडई क्रेटा ने भी मार्च के महीने में अच्छा काम किया है। नई हुंडई क्रेटा मार्च 2024 में देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, जिसे 16,498 ग्राहकों ने खरीदा था। हुंडई क्रेटा की बिक्री पिछले साल मार्च की तुलना में इस साल मार्च में 17 प्रतिशत बढ़ी है। हुंडई क्रेटा को मार्च 2023 में 14,026 लोगों ने खरीदा था।

मारुति स्विफ्ट पांचवें स्थान पर रही:
मारुति स्विफ्ट पिछले महीने 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है जिसे 15,728 ग्राहकों ने खरीदा था। स्विफ्ट कार की बिक्री में 10 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट दर्ज की गई है।

Tags