Google Pay ने अपने लाखों युजर्स को दिया बड़ा तोहफा, शुरू किया यह तगड़ा फीचर

Google Pay gave a big gift to its millions of users, started this powerful feature
 
powerful feature
ऐसे हटाए गूगल पे की संपूर्ण ट्रांजैक्शन हिस्ट्री

भारत देश के अंदर लाखों लोग गूगल पे का इस्तेमाल करते हैं।Google Pay समय-समय पर यूजर्स को नए फीचर्स देते हुए उनके एक्सपीरियंस को खास बनाता हैं। अगर आप भी गूगल पे यूजर्स है तो आज ही गूगल पे द्वारा दिए जाने वाले नए फीचर का फायदा उठा सकते हैं। Google Pay से भुगतान केब बाद  ट्रांजैक्शन हिस्ट्री हटाना चाहते हैं तो अब इसे ऐप से हटा सकते हैं। ट्रांजैक्शन हिस्ट्री हटाने के साथ-साथ आप सभी Google Pay ट्रांजैक्शन डिटेस को भी हटाकर भुगतान के सभी निशान ऐप से मिटा सकते हैं। 

ऐसे हटाए गूगल पे की संपूर्ण ट्रांजैक्शन हिस्ट्री

अगर आप गूगल पे की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री हटाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने फोन पर Google Pay ऐप खोलकर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
इसके बाद सेटिंग्स पर जाकर प्राइवेसी और सिक्योरिटी ऑप्शन पर क्लिक करें।
सिक्योरिटी ऑप्शन पर जाने के बाद आपको डेटा और पर्सनाइजेशन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Google अकाउंट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको Google अकाउंट पेज मिलेगा। जहां आपको Google ईमेल आईडी से साइन इन करना पड़ेगा।
गूगल मेल आईडी से साइन इन करने के बाद आपको पेमेंट एंड सब्सक्रिप्शन ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें आपको पेमेंट इनफॉरमेशन पर जाकर मैनेज एक्सपीरियंस पर क्लिक करना होगा।
यहां पर जाने के बाद आपको ट्रांजैक्शन से संबंधित संपूर्ण सूची दिखाई देगी जिसमें आप अपनी इच्छा अनुसार किए गए लेनदेन को व्यक्तिगत रूप से हटा सकते हैं। अगर आप किसी लेन-देन को हटाना चाहते हैं तो ट्रांजैक्शन के सामने दिखाई दे रहे क्रॉस के बटन पर क्लिक करें।

Tags