JIND NEWS:जींद के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

जींद के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण
 
JIND NEWS

JIND NEWS:पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल,जींद में 22 अप्रैल,पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य  में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण से की गई जिसमें प्रधानाचार्या सहित शिक्षक व बच्चे शामिल रहे |
 इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका कीर्ति ने विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 22 अप्रैल का दिन आधुनिक पर्यावरण आंदोलन की वर्षगांठ का प्रतीक है| मनुष्य स्वार्थवश पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर भावी पीढ़ी को नजरअंदाज करते हुए प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहा है|

प्रकृति हमारे जीवन की अमूल्य निधि है,इसलिए हमें इसको संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए| साथ ही उन्होंने वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण,भूमि अपरदन आदि के दुष्प्रभाव से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया|
 विज्ञान शिक्षिका पूजा भारद्वाज ने भी 'पृथ्वी बचाओ जीवन बचाओ` विषय को लेकर विद्यार्थियों को वनों की कटाई, प्लास्टिक के खतरे, औद्योगीकरण के दुष्प्रभाव व ग्लोबल वार्मिंग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी|


 बच्चों को बचत करने व शेष बची हुई वस्तुओं का पुनः कौशलात्मक  प्रयोग करवाने के उद्देश्य से 'बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट' प्रतियोगिता रखी गई|


 इस अवसर पर प्रधानाचार्या रजनी यादव ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कहा कि यह एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जो हमें पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी का आह्वान कराता है| अतः पर्यावरण को बचाने हेतु प्लास्टिक का उपयोग करने से बचें व अधिक मात्रा में पेड़ लगाएँ |
 इस अवसर पर शिक्षकगण सहित बच्चों द्वारा पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ भी ली गई| साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय प्रांगण की सफाई कर जीवन में स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया|

Tags